फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम ने पार्क में डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक

विज्ञापन
पार्क में होती डांडिया की तैयारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम ने पनकी में बिना अनुमति पार्क में डांडिया के आयोजन पर रोक लगा दी है। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इसके लिए संपत्ति विभाग को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वार्ड-57 पनकी बी ब्लॉक स्थित श्रीराम एजुकेशन सेंटर के पीछे पार्क में 25 सितंबर को शाम छह बजे से डांडिया कार्यक्रम होना है। नगर आयुक्त के मुताबिक पार्क में किसी भी प्रकार के आयोजन पर प्रतिबंध है। आयोजन के लिए नगर निगम का संपत्ति विभाग पार्क की जगह आवंटित करता है। हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार पार्कों में कोई भी वैवाहिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बिना अनुमति लिए डांडिया कार्यक्रम हो रहा है।

नोटिस जारी कर डांडिया कार्यक्रम पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोजक पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडे ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और आयोजकों को चेतावनी दी गई है। साथ ही पनकी पुलिस को अनुमति न लेने की जानकारी देकर कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें