फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बची चार लोगों की जान, आधा घंटे ठप रहा आवागमन

Sun, 25 Jun 2023 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: कबरई-उटियां मार्ग पर चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। आग से जलकर कार खाक हो गई और लगभग आधा घंटे आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
जतली हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में भीषण गर्मी के बीच वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कबरई-उटियां मार्ग पर चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।

विज्ञापन

जनपद बांदा के बनौटा निवासी पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ कस्बा कबरई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते उटियां गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। टंकी फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कार में सवार पुरुषोत्तम और तीन अन्य लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। करीब आधा घंटे तक कार धू-धूकर जलती रही, जिससे सड़क के दोनों को वाहन रुक गए। चालक ने बताया कि कार गड्ढे में गिरने से टंकी फटी, जिससे आग लग गई। घटना में किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें