फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने आया था अधेड़, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। अंबियापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार की रात डाउन की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। वह मुंडेरा विक्रम गांव में बहन के घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अंबियापुर रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार रात फतेहपुर जिला निवासी राज कुमार (53) डाउन की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने रूरा रेलवे स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय को घटना की जानकारी दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे की जानकारी पाकर मुंडेरा विक्रम गांव निवासी हरकेश शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार उसका साला था और वह बहन से मिलने आया था।
विज्ञापन

राजकुमार रेलवे स्टेशन अंबियापुर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आशंका है कि ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें