फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाजार में आई बहार, ऑटोमोबाइल से लेकर सराफे तक का दौड़ा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लगभग एक माह बाद जीएसटी की नई दरों के साथ नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बाजार में बहार नजर आई। ऑटोमोबाइल से लेकर सराफे तक कारोबार झूमा। व्यापारियों को नवरात्र के बचे हुए दिनों में और भी बाजार चढ़ने की उम्मीद जगी है। ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत सभी क्षेत्रों से जिले में लगभग 25 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


15 अगस्त को जीएसटी का नया स्लैब आने की सूचना जारी होते ही बाजार थम सा गया था। इस बीच पितृ पक्ष भी शुरू हो गए थे। इससे बाजार पूरी तरह से सुस्त हो गया था। जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन लागू होने से बाजार फिर एक बाजार झूम उठा। कारों का लगभग 10 करोड़ का कारोबार हुआ है। टाटा की ही अकेली 20 कारें बिकी हैं। सभी कंपनियों की लगभग 60-70 कारें परिवार अपने घरों में ले गए हैं। वहीं सराफे की दुकानों पर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने शुभ कामों के लिए खरीदारी की। सराफा व्यवसायी नवीन अग्रवाल ने बताया कि पूरे जिले में लगभग सात करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं करीब तीन करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स व करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार अन्य सेक्टरों में हुआ है। इस तरह कुल करीब 25 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें