इटावा। जसवंतनगर के नगला केशो गांव में शुक्रवार की रात फायरिंग से सिर में गोली लगने से महिला घायल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर एक भाई को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। दूसरे हिस्ट्रीशीटर दूसरे भाई की तलाश की जा रही है।
नीरज कुमार निवासी नगला केशो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी को वह रुचिन तथा उसके भाई रोहित निवासी गुलाबबाड़ी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब के नशे में उसकी दोनों भाइयों से कहासुनी एवं मारपीट हो गई थी। रुचिन और रोहित ने जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रुचिन व रोहित बाइक से गांव पहुंचे और घर के बाहर फायरिंग करने लगे। एक गोली मेरी पत्नी के सिर पर लगने से वह घायल हो गए। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रात लगभग 11 बजे आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को जेल भेज दिया गया है। दूसरे भाई की भी तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ जसवंतनगर थाने में ही 10 मुकदमे दर्ज हैं।