फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से मिलने घर गया था प्रेमी, फिर सड़क किनारे पड़ा मिला शव, नोएडा से लौटकर मिलने पहुंचा था युवक

Sat, 30 Sep 2023 08:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। यहां मृतक के परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। तब जाकर परिजनों ने शव उठने दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में नोएडा से लौटकर शुक्रवार देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक का शव पुलिस ने शनिवार सुबह शव बरामद किया है। मृतक के चाचा ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या करके शव को घर के बाहर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मल्हौसी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (27) पुत्र सामंत नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात वह नोएडा से गांव लौटा, जहां वह अपने घर न जाकर अपनी प्रेमिका के घर चला गया। यहां देर रात याकूबपुर चौकी पुलिस के सिपाही ने युवक को वीर सिंह के घर से बरामद किया।
हालत खराब देख युवक के परिजनों समेत एम्बुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि परिजनों के न पहुंचने पर पुलिस युवक को सड़क पर पड़ा छोड़कर वापस चली गई। शुक्रवार उसका गांव निवासी वीर सिंह के घर के बाहर शव पड़ा पाया। पुलिस की सूचना पर सुबह मौके पर मृतक के चाचा अजय पाल भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका व उसके परिजनों पर भतीजे की हत्या का आरोप
उन्होंने प्रेमिका व उसके परिजनों पर भतीजे की हत्या कर शव को घर के बाहर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उच्चाधिकारी व फोरेंसिक बुलाने तक शव को उठने नहीं दिया। मौके पर स्थिति बिगड़ती देख क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार समेत, कोतवाली बिधूना, थाना सहार , थाना सहायल का फोर्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें