फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलिंग: प्रेमी ने 70 हजार देकर कराई थी प्रेमिका की हत्या, खुद के सामने सुशीला को मरवाईं थीं गोलियां

Tue, 06 Dec 2022 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधून में तीन दिन पहले महिला का शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त दूसरे दिन हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसके प्रेमी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलियने प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कबाड़ का काम करने वाली सुशीला की हत्या उसके प्रेमी ने ही 70 हजार रुपये में सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने सोमवार को वारदात का खुलासा कर मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेजे गए। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

बर्रा-आठ निवासी सुशीला अपने परिवार संग रहती थीं। पति उनसे अलग रहते हैं। बीते गुरुवार को रात करीब आठ बजे सुशीला घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी थीं। दूसरे दिन बिधनू में उनका शव पड़ा मिला था। शनिवार को शव की शिनाख्त हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि गोली मारकर सुशीला की हत्या की गई थी।
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि वारदात में वरुण विहार बर्रा निवासी प्रेम केसरवानी और पनकी निवासी उसके साथी राजेश गौतम को गिरफ्तार किया गया है। प्रेम ने राजेश को 70 हजार रुपये में सुशीला की हत्या की सुपारी दी थी। राजेश ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

खुद के सामने सुशीला को मरवाईं थीं गोलियां
एडीसीपी के मुताबिक सुशीला का प्रेम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुशीला शादी के लिए दबाव बना रही थीं, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर एक दिन विवाद हुआ। उस दौरान वहां पर राजेश मौजूद था। तब राजेश ने कहा था कि इसको रास्ते से ही हटवा दो।

राजेश ने ही सुपारी उठा ली थी। साजिश के तहत गुरुवार रात को घुमाने के बहाने किसान नगर मार्ग पर ले गया। जहां पर राजेश अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। प्रेम ने सुशील को उनके हवाले कर दिया। इसके बाद प्रेम के सामने ही राजेश ने दो गोलियां सुशीला को मारीं। शव फेंक कर फरार हो गए।

बता दें कि बिधनू में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची एडीएसपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी घाटमपुर ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

महिला ने पीले रंग साड़ी, गुलाबी रंग का स्वेटर पहन रखा था। महिला के स्वेटर की बाह फटी होने से हत्यारों से छीनाझपटी होने का अनुमान लगाया गया। महिला के पेट पर दो गोली मारने के निशान और सफेद पट्टेदार रस्सी से गला कसा था। इसके बाद शव लाकर झाड़ियों में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें