फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 400 मीटर बढ़ी गंगा नदी के पुल की लंबाई, लागत 188 करोड़ हुई ज्यादा…एक रानीघाट तो दूसरा धोबीघट पर उतरेगा

Thu, 12 Dec 2024 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा नदी पर 726 करोड़ से वाई आकर के दो-दो लेन के दो पुलों का निर्माण होना है। एक रानीघाट तो दूसरा धोबीघाट पर उतरेगा। उच्च अधिकारियों की बैठक में फाइनल प्रस्ताव पर सहमति बनीं है।
विज्ञापन
पुराना गंगा पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर प्रस्तावित दो-दो लेन के दो पुलों के निर्माण को बुधवार को यूपीसीडा सभागार में हुई बैठक में उच्चाधिकारियों की सहमति मिल गई है। दानों पुलों की लागत में 188 करोड़ रुपये और लंबाई में करीब 400 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। दोनों पुलों का निर्माण वाई आकार में होगा।

विज्ञापन

ट्रांसगंगा सिटी की तरफ से आने वाला पुल धोबीघाट उतरेगा और कानपुर की तरफ से जाने वाला पुल रानीघाट से जाएगा। दोनों पुल गंगा के बीच में बराबर होकर ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर एक और तीन के बीच में उतरेंगे। इससे शहर का सीधा जुड़ाव ट्रांसगंगा सिटी से हो जाएगा शहर से लखनऊ आने-जाने वालों को काफी सहूलियत रहेगी।

यूपीसीडा कार्यालय में बैठक हुई
पुलों का निर्माण सेतु निर्माण निगम कराएगा। फाइनल डीपीआर बनाने से पहले बुधवार को यूपीसीडा सीईओ मयूर महेश्वरी, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, सेतु निगम के महाप्रबंधक धर्मवीर सिंह व प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूपीसीडा कार्यालय में बैठक हुई।

दोनों पुल 11-11 मीटर चौड़े होंगे
पहले पुल की लंबाई 3900 मीटर फाइनल हुई थी, जो अब बढ़कर 4300 मीटर हो गई है। वहीं, दोनों पुलों के निर्माण की लागत पहले 538.10 करोड़ रुपये थी। यह अब बढ़कर 726 करोड़ रुपये हो गई है। दोनों पुल 11-11 मीटर चौड़े होंगे। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी सहुलियत होगी।

इस तरह होगा आवागमन
  • लखनऊ से शहर आने पर भैरवघाट व एमराल्ड मार्ग होते हुए शहर आएंगे।
  • शहर से लखनऊ की ओर जाने के लिए रानी घाट पुल से भैरवघाट मंदिर व जलकल के पंप हाउस के पास से होते हुए ट्रांसगंगा की ओर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित पुल की रिपोर्ट पर सहमति हो गई है। 15 दिन के अंदर सेतु निर्माण निगम (ब्रिज कॉरपोरेशन) फाइनल डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगा। सहमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।  - मयूर महेश्वरी, सीईओ, यूपीसीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें