फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील ने फिर दोहराया मुख्तार को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यहां जेल में निरुद्ध बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने रविवार को यहां जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मुकदमों के सिलसिले में चर्चा की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। करीब एक घंटे मुलाकात के बाद बाहर आए अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने दोहराया कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा है। वह बीमार भी रहते हैं। जेल प्रशासन कोर्ट के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहा है। उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है। बताया कि मुख्तार से मुकदमों के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन

सुरक्षा व स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार वकील की मुख्तार से मुलाकात कराई गई है। मुख्तार को जेल में जान को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें