फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोकसभा में उठा ग्रीनपार्क के लिए विशेष पैकेज देने का मुद्दा, सांसद ने खेल मंत्री के सामने रखी बात

Thu, 13 Mar 2025 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सांसद ने ग्रीनपार्क की दिक्कतों को लोकसभा अध्यक्ष के हवाले से खेल मंत्री को बताया। इसमें मीडिया सेंटर का नवीनीकरण, ड्रेनेज सिस्टम की खराब स्थिति और पार्किंग की उचित व्यवस्था समेत अन्य बिंदु हैं।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को संसद सत्र के शून्यकाल में ग्रीनपार्क स्टेडियम के पुनर्रुद्धार की आवश्यकता पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। सांसद ने केंद्र सरकार से अपील की कि ग्रीनपार्क के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत किया जाए, ताकि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा सके और यह अपने गौरवशाली स्वरूप में वापस लौट सके।

विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री को कहा कि यह स्टेडियम कानपुर की शान रहा है। कभी इसकी दर्शक क्षमता 50,000 थी जो अब 20,000 बची है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के आयोजन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने स्टेडियम की दर्शक क्षमता को 50,000 करने की मांग रखी।
ग्रीनपार्क को विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं
साथ ही उन्होंने यहां की अन्य दिक्कतों को भी लोकसभा अध्यक्ष के हवाले से खेल मंत्री को बताया। इसमें मीडिया सेंटर का नवीनीकरण, ड्रेनेज सिस्टम की खराब स्थिति और पार्किंग की उचित व्यवस्था समेत अन्य बिंदु हैं। उन्होंने खेल मंत्री से अनुरोध किया कि ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें