कानपुर। डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के ससुरालियों की जानकारी जुटाने के लिए मंगलवार को एक जांच एजेंसी शहर आई। उसमें शामिल अधिकारी जाजमऊ, रेलबाजार और बाबूपुरवा क्षेत्रों में गए। वहां कुछ लोगों से पूछताछ कर शाम को रवाना हो गए। एजेंसियों के पास डॉ. शाहीन के इन क्षेत्रों में कुछ समय पहले आने का इनपुट था। कमिश्नरी पुलिस से भी कुछ इनपुट जुटाने के लिए कहा गया है।
फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने और दिल्ली में धमाका होने के बाद से एनआईए, एटीएस, इंटेलीजेंस ब्यूरो, खुफिया समेत कई केंद्रीय व राजकीय एजेंसियां सक्रिय हैं। अलग-अलग जांच में सामने आया है कि डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज की ससुराल कानपुर में है। यहां उनके कई और रिश्तेदार भी रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले डॉ. शाहीन के ससुरालीजनों के यहां आने के सुराग मिले थे। इस पर जांच एजेंसी उसका ब्योरा हासिल करने के लिए शहर पहुंची। यहां उनको सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी। कुछ रिश्तेदारों ने जांच एजेंसी को रेलबाजार और बाबूपुरवा क्षेत्र की जानकारी दी। टीम वहां गई और शाम को डिटेल तलाश कर रवाना हो गई।