अब्दुल कादिर (फाइल फोटो) और पुलिस हिरासत में बैठी हत्यारोपी रेहाना
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र से लापता चार साल के मासूम की हत्या की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम में मासूम की मौत सिर पर चोट आने से होने की बात सामने आई है। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गांव की एक महिला पर हत्या के शक की सुई टिकी है। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बरईझाल कहिंजरी निवासी इरफान का इकलौता बेटा अब्दुल कादिर (4) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बजे घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। रात में करीब नौ बजे अब्दुल कादिर का शव घर के पास ही तालाब के किनारे मिला था। उसकी दोनों आंखों के पास और सिर पर चोट के निशान थे। रात में एएसपी राजेश पांडेय, सीओ तनु उपाध्याय और अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।