फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारतीय व्यापार महोत्सव देगा व्यापार का वैश्विक मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कंफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की शनिवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में बैठक हुई। इसमें भारतीय व्यापार महोत्सव पर चर्चा की गई। कहा गया कि यह महोत्सव कानपुर समेत प्रदेश भर के व्यापारियों के लिए बड़ा और वैश्विक मंच होगा। इस दौरान प्रदेश और कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद और कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला राष्ट्रीय अभियान है। यह कानपुर समेत देश के व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला एवं युवा उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा। सांसद रमेश अवस्थी ने व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पंकज अरोड़ा ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर योगेश गुप्ता, महेश पारसवानी, पवन दुबे, श्याम शुक्ला, सुमित अग्रवाल, शिव सोनी, अयूब खान, दुर्गा केसरवानी, अजीत ओमर, प्रमोद शर्मा आदि थे।
प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सागर केसरवानी को प्रदेश मीडिया संयोजक, अशोक बाजपेई को प्रदेश महामंत्री, मणींद्र सोनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय तिवारी को प्रदेश संगठन मंत्री और डॉ. ओम प्रकाश निगम को प्रदेश सचिव घोषित किया गया। कैट कानपुर महानगर इकाई का भी गठन हुआ जिसमें संजय मेहरोत्रा को चेयरमैन, राजेश सैनी को अध्यक्ष, अंकुश यादव को महामंत्री, सचिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें