फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में सेलेक्शन का करें आकलन

Sat, 04 Jun 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
पोर्टल की हो रही तैयारी - फोटो : Getty
विज्ञापन
कानपुर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 की आंसर-कीज शनिवार को सुबह 10 बजे जारी कर दी जाएगी। हर आंसर का सही जवाब और उसका विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा। जेईई एडवांस का रिजल्ट 12 जून को आएगा, फिर काउंसलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी। इससे पहले ही टेस्ट के आयोजक आईआईटी गुवाहाटी ने आंसर-कीज जारी करने का फैसला कर लिया। जेईई चेयरमैन प्रो. कृष्णा ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के हर क्वेश्चन का सही आंसर वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे देखकर स्टूडेंट जेईई एडवांस में सेलेक्शन का सटीक आकलन कर सकेंगे। आल इंडिया रैंक का अनुमान भी लगा सकते हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि आंसर-कीज जारी करने की सारी तैयारी पूरी है। 
विज्ञापन


शहर के 3350 स्टूडेंटों ने दी परीक्षा
शहर के नौ केंद्रों पर 3350 स्टूडेंटों ने टेस्ट दिया था। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में 45 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 18,111 स्टूडेंटों ने पेपर दिया था। देश भर में एक लाख 52 हजार स्टूडेंटों ने टेस्ट दिया। 

10500 सीटें भरेंगी
देश की 22 आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस (आईएसएम) धनबाद की करीब 10500 सीटें भरी जाएंगी। इसका ब्योरा सभी आईआईटी से मांगा गया है। आईआईटी कानपुर में स्नातक स्तर की 825 सीटें हैं। अलग-अलग आईआईटी के सीटों का आधिकारिक ब्योरा 12 जून को जारी किया जाएगा। इसी सत्र से चार नए आईआईटी (छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू और कर्नाटक) भी खुल रहे हैं।  
विज्ञापन


372 मार्क्स के थे क्वेश्चन
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 372 मार्क्स के 108 क्वेश्चन पूछे गए थे। पहली बार मल्टीपल च्वाइस के 24 क्वेश्चन पूछे गए, जो मेरिट बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। 
ये हैं कोर्स
बीटेक, बीएस, बी. आर्क, बी. फार्मा, बी.डैस, एमडैस, एम. फार्मा, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, इंटीग्रेटेड एमएससी और इंटीग्रटेड एमटेक। 

इन संस्थानों की सीटें भी भरेंगी 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) पुणे, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, मोहाली और भोपाल, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियरिंग (आरजीआईपीटी) रायबरेली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी (आईआईपीई) और इंडियन इंस्टीट्यूट स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) तिरुवनंतपुरम। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें