फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मोमबत्ती से झोपड़ी में लगी आग...गृहस्थी जलकर राख, पीड़ित महिला ने लगाई  मदद की गुहार, कही ये बात

Sun, 25 Feb 2024 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में देर रात झोपड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे में महिला की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद कोई भी तहसील का जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं पहुंचा।  पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अग्निकांड में झोपड़ी जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। आग की लपटों को देखकर आसपास के पड़ोसी जमा हो गए। जैसे-तैसे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार भुखमरी की कागार पर पहुंच गया है। पीड़ित पुष्पा देवी पत्नी स्व. संजय निवासी बरियारेमऊ ने बताया कि शनिवार देर रात को वो अपनी चार बेटियों के साथ झोपड़ी सो रही थी। झोपड़ी में जल रही मोमबत्ती फूस पर गिर जाने की वजह से अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह कुछ समझ पाती, आग में गेहूं की छह बोरियां व बच्चों के कपड़े जलकर राख हो गए। बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। पति की करीब आठ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घटना के बाद कोई भी तहसील का जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं पहुंचा।  पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें