फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महोलिया में स्वास्थ्य टीम ने पहुंच 22 मरीजों का किया इलाज

Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। मलासा ब्लॉक के महोलिया में लोगों के बीमार होने की जानकारी पर शनिवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम ने 22 मरीजों का इलाज किया। चार मरीजों के खून की जांच की गई।
विज्ञापन

देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि महोलिया में शनिवार को चिकित्सक डॉ. अर्पणा सिंह, फर्मासिस्ट, सीएचओ संध्या, आशा कार्यकर्ता अंजुम ने गांव में भ्रमण कर मरीजों की जानकारी की। इसमें से जितेंद्र, अंजुमा, दीप्ती, राजवती, विजय सिंह, चंद्रपाल, जगदीश, रूपसिंह, बलवीर सहित 22 मरीजों चिह्नित कर दवा दी गई।
वहीं, शिवकरन, राजेंद्र, चंद्रपाल और दीप्ती के खून की जांच की गई। बताया कि कुछ लोग बुखार के साथ खांसी, जुकाम से ग्रसित पाए गए। साथ ही बीमारी से बचाव के लिए साफ सफाई रखने और खुले में रखा व बासी भोजन न खाने की सलाह दी गई। बताया कि बीमार लाेगों को पानी उबाल कर ठंडा करके पीने को बताया। डॉ. अर्पणा सिंह ने बताया कि महोलिया गांव सेंगुर नदी के तट पर बसा है। नदी की तरफ जंगल और गंदगी रहती है। इसलिए सावधानी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें