फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वास्थ्य टीम ने जुटाए 30 लोगों के रक्त व पेशाब के नमूने

Thu, 28 May 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों में भारी तत्वों की जांच कर रहा है। बुधवार को अभियान के तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने केशव नगर में पहुंचकर 30 लोगों के रक्त व पेशाब के नमूने एकत्र किए। इधर टीम को अप्रैल माह में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के इंतजार है।
विज्ञापन


रनियां क्षेत्र के खानचंद्रपुर में लंबे समय से क्रोमियम युक्त कचरा डंप होने के कारण भूगर्भ जल दूषित होने की आशंका बनी हुई है। इसका प्रभाव खानचंद्रपुर, उमरन से लेकर अब रनियां क्षेत्र तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। इसी को देखते हुए एनजीटी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्रतिमाह लोगों का चयन कर उनके शरीर में क्रोमियम, मर्करी, फ्लोराइड समेत अन्य भारी तत्वों की मौजूदगी की जांच करवा रहा है। बुधवार को तीन डॉक्टरों समेत 12 सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केशव नगर में अभियान चलाया।
टीम ने 30 लोगों के रक्त व पेशाब के नमूने लिए। जिनमें 13 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे कर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति भी जानी। सर्वे के दौरान टीम को लोगों में क्रोमियम और मर्करी जैसे घातक तत्वों के दुष्प्रभाव के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले। हालांकि, विभागीय अधिकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने बताया कि तीन दिनों के अभियान में अब तक कुल 90 लोगों की जांच की जा चुकी है। सभी नमूनों की जांच लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में सोमवार से बुधवार तक अगला जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें