फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरपीएफ चौकी में तैनात दरोगा की तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 15 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर के रेलवे स्टेशन में बनी आरपीएफ चौकी में तैनात एएसआई की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




कन्नौज जिले के इंदरगढ़ निवासी अशोक कुमार यादव (58) रूरा आरपीएफ चौकी में एएसआई के पद पर तैनात थे। आरपीएफ चौकी इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि उनकी माघ मेला में ड्यूटी लगी थी। रात नौ बजे स्टॉफ के लोगों ने बताया कि कमरे में मौजूद अशोक कुमार यादव की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें सीने में दर्द की समस्या है। इस पर चौकी के सिपाही उन्हें रूरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। इसके बाद वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा गया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेटे अमन ने बताया की वर्ष 2022 में रूरा स्टेशन पर बनी चौकी में पिता की तैनाती हुई थी। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी सरिता देवी, भाई राजेश यादव बिलखते रहे। थानाध्यक्ष रूरा अमित शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें