फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धारदार हथियार से कई वार कर की गई थी गल्ला व्यापारी की हत्या

Thu, 27 Nov 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भेवान-केसरी निवादा मार्ग पर नया पुरवा के पास ऊसर भूमि में मंगलवार सुबह एक गल्ला व्यापारी का शव पड़ा मिला था। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी धारदार हथियार से कई वार कर हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र अरसदपुर निवासी गल्ला व्यापारी राजाबाबू (22) पुत्र संतराम के शव का बुधवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें उनकी मौत की वजह अधिक रक्तश्राव होने से बताया गया है। साथ ही उसके सीने व पेट में धारदार हथियार से किए गए करीब आठ घाव के निशान मिले हैं। उनके फेंफड़ों व गुर्दे में भी चोट मिली है। पोस्टमार्टम के बाद गल्ला व्यापारी का शव असरदपुर पहुंचने पर उनके पिता संतराम, मां सुखदेही, भाई प्रमोद बिलखते रहे। देर शाम को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
इधर पुलिस ने शिवली स्थित बैंक शाखा में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि गल्ला व्यापारी बैंक शाखा में पहुंचा ही नहीं था। बता दें कि राजाबाबू का शव बुधवार सुबह नया पुरवा गांव के पास संदिग्ध हालत में ऊसर में पड़ा मिला था। भेवान के पूर्व प्रधान रामपाल राजपूत की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर चार शराब के खाली क्वार्टर, ग्लास, पानी के पाउच व कुछ दूरी पर एक पेड़ा भी पड़ा मिला था।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम की छानबीन के दौरान राजाबाबू के सीने में एक खून से लथपथ पत्र चिपका मिला था। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में गल्ला व्यापारी ने प्रेमिका के साथ न रह पाने की वजह से आत्महत्या करने व घर से लाए रुपये खर्च करने को लेकर लिखा था। राजाबाबू के भाई प्रमोद ने बताया था कि भाई अविवाहित थे और गल्ले का व्यापार करता थे। सोमवार दोपहर तीन बजे वह डेढ़ लाख रुपये लेकर शिवली स्थित पीएनबी बैंक शाखा में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे। देर रात तक घर न आने पर परिजन ने उनकी तलाश कर रहे थे। घटना स्थल से रुपये व मोबाइल गायब मिलने पर परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था।
......................
करीबियों पर शक, सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस
राजाबाबू के शव के पास छानबीन के दौरान पुलिस को उनका मोबाइल नहीं मिला था। इधर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घटना स्थल पर मंगलवार रात को सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच के लिए टॉवर डंपिंग की है। इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवाई गई है। पुलिस घटना में करीबियों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।
.....................
वर्जन................
परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष शिवली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें