फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी के लिए कोर्ट के बाहर इंतजार करती रही प्रेमिका, आ गईं दूसरी युवती से गोदभराई की फोटो

Sat, 03 Jan 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। शादी के लिए शुक्रवार को कोर्ट पहुंची प्रेमिका के अरमान उस समय उजड़ गए जब उसके पास प्रेमी सैनिक की दूसरी लड़की के साथ गोद भराई की फोटो आ गई। फोटो देखकर क्षुब्द हुई प्रेमिका सीधे रूरा थाना पहुंची और सैनिक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका चार साल से सुजनीपुरवा निवासी विष्णु कमल के साथ प्रेम-प्रसंग है। बताया कि वह सेना में जवान है। आरोप लगाया कि विष्णु ने उसे शादी करने का आश्वासन देकर कई बार यौन शोषण भी किया। अब वह उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर रहा है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व उसने रूरा थाना में शिकायत की थी।
इस पर दोनों पक्ष थाना पहुंचे थे। थाना परिसर में ही दोनों पक्षों ने दो जनवरी को कोर्ट में शादी करने का फैसला लिया था। शुक्रवार को शादी करने की जगह उसे विष्णु की कुछ फोटो मिलीं। जिसमें वह गोद भराई की रस्म निभा रहा है। रूरा थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें