फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की आशंका में ई-रिक्शा से कूदी युवती, सड़क किनारे मिली बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। अपहरण की आशंका में गुरुवार को एक युवती चलते ई-रिक्शा से कूद गई। जिससे उसे चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बा सुभाष नगर निवासी राजेश सिंह की बेटी नेहा उर्फ गौरी (19) रतनपुर जाने की बात कहकर घर से निकली। वह संदिग्ध हालत में कानपुर रोड पर बने पावर हाउस के पास सड़क किनारे घायल पड़ी मिली।
सूचना पाकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे । इलाज के बाद होश में आने पर गौरी ने बताया कि वह ई-रिक्शा से रतनपुर जा रही थी। अपहरण होने की आशंका पर उसने चालक से रुकने को कहा। जब वह नहीं रुका तो चलते ई रिक्शा से कूद गई।
विज्ञापन

पीछे से वाहन आने पर चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। युवती का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें