फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानूनी राय पर निर्भर डिविनिटी होम्स के बाशिंदों का भविष्य, खतौनी में दर्ज हो चुका है केडीए का नाम

Wed, 20 Jul 2022 07:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रमुख सचिव आवास के आदेश के बाद जिलाधिकारी केडीए का नाम जमीन की खतौनी में दर्ज कर चुके हैं। अब केडीए कानुनी राय लेने के बाद डिविनिटी होम्स के बाशिंदों का फैसला लेगा। 
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के इंदिरा नगर में करीब 11 बीघा जमीन पर बने डिविनिटी होम्स के 350 फ्लैट मालिकों के भविष्य पर कानपुर विकास प्राधिकरण कानूनी राय के बाद फैसला लेगा। एक हजार करोड़ का यह प्रोजेक्ट पिछले लंबे समय से विवादों में चल रहा था। 

विज्ञापन

सोमवार को प्रमुख सचिव आवास ने केडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पूर्व एडीएम भू/अध्याप्ति के आदेश को खारिज करते हुए इस अपार्टमेंट की जमीन को केडीए के नाम दाखिल करने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद जिला प्रशासन ने जमीन की खतौनी से अर्जुन देव की जगह केडीए का नाम दर्ज कर दिया है। 
केडीए के सचिव शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जांचा जा रहा है कि कैसे बिल्डर के नाम सरकारी जमीन चढ़ा दी गई। चूंकि अर्जुन देव ने अवैध तरीके से जमीन अपने नाम कर बिल्डर एग्रीमेंट के जरिये अपार्टमेंट खड़ा कर दिया। ऐसे में अर्जुन देव के अलावा केडीए की जमीन होने के बावजूद डिविनिटी होम्स के नाम पर परवाना जारी करने वाले तत्कालीन एडीएम भू/अध्याप्ति से लेकर केडीए के भी तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस आराजियों पर अब केडीए बना मालिक
डिविनिटी होम्स जिस 11 बीघा जमीन पर बना है वह आराजी संख्या 1104, 1105, 1107, 1110, 1111, 1112, 1113, 1115, 1116, 1280 में स्थित है। यहां 110 फ्लैट वाले दो ब्लॉक के अलावा 20 डुप्लेक्स बंगले हैं। इनमें से 200 से ज्यादा फ्लैट और डुप्लेक्स बिक भी चुके हैं और 110 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। इन सभी आराजियों में प्रमुख सचिव के आदेश के बाद अब केडीए का नाम दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें