कानपुर। रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी व कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 25 जनवरी तक कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में होगी।
प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग के तहत बालक वर्ग में एकल, युगल और बालिका वर्ग में एकल मुकाबले खेले जाएंगे। सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन माध्यम से ली जाएंगी। ऑनलाइन एंट्री 18 से 22 जनवरी तक की जा सकेगी। इसके लिए लिंक कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की वेबसाइट www.kdba.co.in पर उपलब्ध रहेगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सत्यम कटियार (9569688972), अमृतांश तिवारी (9450264205) और बैडमिंटन कोच रवि दीक्षित (9935554244) से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी केडीबीए के सचिव डीपी सिंह ने दी। (संवाद)