फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डांट के डर से आठवीं की छात्रा ने रची अपहरण की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास एक में आठवीं की छात्रा के अपहरण के प्रयास की कहानी फर्जी निकली। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि स्कूल के बजाय छात्रा मंदिर चली गई थी। देर होने पर उसने डांट के डर से कहानी रची थी। शुक्रवार दोपहर कंट्रोल रूम में आठवीं की छात्रा के अपहरण के प्रयास की सूचना मिली। अधिकारियों ने एसीपी और थाना पुलिस को मौके पर भेजा। छात्रा ने रो-रोकर अपनी कहानी सुनाते हुए बताया कि एक कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण का प्रयास किया। लोगों के आने पर वह भाग निकले। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण और आसपास के सीसी कैमरे चेक किए तो कहानी फर्जी निकली। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल के बजाय नारामऊ स्थित वैष्णो मंदिर चली गई थी जहां पर देर हो गई। परिजन डांटते इसलिए उसने झूठ बोला। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि अपहरण के प्रयास की बात गलत पाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें