कानपुर। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में आयोजित 20 दिवसीय अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण फिजी देश के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया। इसमें फिजी के लोगों ने शर्करा उद्योग के विभिन्न तरीकों को सीखा।
इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत 28 सितंबर को हुई थी। इस मौके पर फिजी में भारत के उच्चायुक्त सुनीत मेहता तथा फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (एफएससी) के सीईओ भान सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. विनय कुमार, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो