फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से महिला का शव ले जाने वाले युवक पर पिता ने ही दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का आरोपी लवकेश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। दो दिन पहले साइकिल से युवती का शव ले जा रहे युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। युवक के खिलाफ उसके ही पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजहरा गांव के मौजीलाल ने पुलिस को बताया कि बेटा लवकेश का चाल चलन ठीक नहीं है। वह एक माह पहले एक महिला को कानपुर से गांव ले आया था। सभी को जानकारी दी थी कि वह अनाथ है इससे शादी कर ली है। कुछ ही दिन बाद उसकी पिटाई करने लगा। इसका विरोध करने पर उसे लेकर कानपुर चला गया।
रविवार को वहां से लौटा तो पता चला कि कानपुर चकरपुर में ट्रक की टक्कर से महिला को चोटें आई थीं। इस पर लवकेश ने ट्रक चालक से छह हजार रुपये लेकर समझौता कर लिया लेकिन महिला का इलाज नहीं कराया। उसने इलाज के लिए कहा तो उसे बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

साथ ही सोमवार भोर पहर साइकिल से इलाज कराने की बात कहकर घर से उसे लेकर निकला। रास्ते में उसने मौत होने की जानकारी दी। लवकेश के भाई अजय व मां रामा ने बताया कि वह इसके पहले भी कूड़ा बीनने वाली व अन्य गरीब युवतियों को बहला कर ला चुका है। उन्हें प्रताड़ित करता था। कई युवतियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं।
मां नेे बताया कि विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपी के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें