फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वार्ड के पंखे खराब, जच्चा-बच्चा गर्मी से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। राजपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती जच्चा और बच्चा इस समय गर्मी से बेहाल हैं। इसका कारण यह है कि सीएचसी पर लगे पंखे इतने पुराने हो चुके हैं कि अब वह चलना ही बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


चकरनगर के 105 गांव के लोग राजपुर सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे पंखे पिछले कई महीने से खराब पड़े हैं। वार्ड में जो एक पंखा चल भी रहा है तो उसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि उसकी हवा भी बेड पर लेटे मरीज को नहीं लगती। प्रसूताएं खुद ही अपने बच्चों को हाथों से पंखा करती दिखाई देती हैं।
वार्ड में भर्ती प्रसूता व अन्य मरीजों का कहना है कि वार्ड में सीधी धूप पड़ने से यहां गर्मी भी अधिक लगती है। रविवार रात बंसरी निवासी पूनम पत्नी शिवकुमार अस्पताल में भर्ती हुईं थी। सोमवार भोर सुबह तीन बजे उन्होंने बेटी को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि गर्मी के चलते पूनम व साथ आए तीमारदार पूरी रात सो नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जच्चा-बच्चा वार्ड के तीन पंखे खराब हो गए थे, उन्हें मरम्मत के लिए भेजा है। एक दो दिन में ही वार्ड में पंखे लगा दिए जाएंगे।

महेश पाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें