फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सर्वर फेल होने पर परीक्षा निरस्त, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के चकरपुर स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में सोमवार को सर्वर फेल होने पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एमटीएस परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में परीक्षा निरस्त होने की घोषणा पर परीक्षार्थियों ने दोबारा हंगामा किया, समझाने पर वे मान भी गए।
विज्ञापन


सचेंडी के चकरपुर में आरसीआरडी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र है। इसमें सोमवार को एसएससी एमटीएस की ऑनलाइन परीक्षा होनी थी। दोपहर तीन बजे से होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पहुंच गए थे। आरोप है कि सर्वर न चलने की बात कहकर केंद्र का गेट समय पर नहीं खोला गया।

इसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला अभ्यर्थी का मुख्य गेट फांदकर अंदर जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सर्वर फेल होने और परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थी नाराज थे, समझाने पर शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें