फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के प्रतिनिधि रहे पूर्व चेयरमैन ने सपा को दिया समर्थन

विज्ञापन
सपा कार्यालय में मौजूद जितेंद्र सिंह गुड्डन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन शनिवार को समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया। पूर्व चेयरमैन अकबरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद के प्रतिनिधि रह चुके हैं। फिलहाल नाराजगी के चलते वह एक साल से पार्टी से दूरी बनाए हैं।
विज्ञापन

सांसद देवेंद्र सिंह भोले के प्रतिनिधि रहे अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन अपने दो सौ समर्थकों के साथ शनिवार को माती स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। वहां अकबरपुर रनियां से पार्टी के प्रत्याशी राम प्रकाश कुशवाहा का समर्थन करने की बात कही।
कहा कि भाजपा के कुछ नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा देे रहे हैं। उन्हें सत्ता में पहुंचने से रोकने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं। फिलहाल उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

कहा कि वह शुरू से भाजपा से जुड़े रहे हैं लेकिन कुछ महत्वाकांक्षी लोगों की वजह से खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। अब चुनाव में वह सपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, अकबरपुर रनियां प्रत्याशी रामप्रकाश कुशवाहा, सौरभ सिंह देवेंद्र, शेखू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें