फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महज 23 हजार रुपये के लालच में बड़े ने की थी छोटे भाई की हत्या

Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के खिरियनपुर में रविवार रात को हुई किसान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने चौथे दिन गुरुवार को मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर सुलझाई है। हत्यारोपी ने शराब के नशे में दोस्त से उधार दिए 23 हजार रुपये पर नीयत खराब होने पर हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

खिरियनपुरवा निवासी किसान रामशरण (35) की रविवार रात को ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह गांव के बाहर उसका शव खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला था। हत्या के खुलासे के लिए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना पुलिस के स्वाट, सर्विलांस टीम लगाई थी। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि सर्विलांस व जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। इस पर स्वाट प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को खिरियनपुरवा में छापेमारी कर मृतक के बड़े भाई राजा सिंह उर्फ जयवीर सिंह हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रविवार रात को वह शेरपुर (गुढ़ा) गया था। रात में वहां आए भाई रामशरण ने संदीप से 23 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद वह भी भाई के साथ उसकी बाइक से घर के लिए आया। रुपयों को लेकर शराब के नशे में गांव के बाहर हरिकेश की गुमटी के पास उसका भाई से झगड़ा हो गया। इस पर उसने भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और जेब में पड़े रुपये लेकर घर चला गया। घर पर उसने खून लगे हुए कपड़े व रुपये छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी के घर से रामशरण की हत्या कर छीने गए 23 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

.............
वर्जन
घटना की छानबीन में लगी पुलिस टीम को आरोपी के घटना के दिन पहने गए पैंट में खून की छींटे मिली थीं। फोरेंसिक टीम की जांच में मानव खून के छींटे होने पर पुलिस का आरोपी पर शक गहराया था। मैनुअल व सर्विलांस से भी आरोपी के खिलाफ सुबूत मिले हैं। हत्यारोपी भाई को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। - कालीचरण कुशवाहा, थानाध्यक्ष मूसानगर
............
पहले भी आपराधिक गतिविधियों से रहा है राजा का संबंध
रुपयों के लालच में छोटे भाई की हत्या करने वाला राजा सिंह पूर्व से ही अपराधों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस के अनुसार वह क्रीयाशील अपराधी है। मूसानगर थाना में आरोपी के खिलाफ कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अवैध असलहा भी रखता था। मूसानगर थाना पुलिस ने कुछ महीने पहले आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद हत्यारोपी ने चंद रुपयों की लालच में अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हिरासत में उसके चेहरे पर घटना को लेकर कोई मलाल नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें