फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर बोले पहले सांप का वीडियो दिखाओ तब मिलेगा एंटी वेनम

Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक के पैलावर निवासी किसान को शनिवार सुबह खाद की बोरी उठाने के दौरान सर्प ने डंस लिया। इलाज के लिए पहुंचे किसान के तीमारदार ने डॉक्टर पर सांप का वीडियो दिखाने के बाद एंटी वेनम लगाने का आरोप लगाया। मामले में जिलाधिकारी के आदेश के बाद पीड़ित किसान को एंटी वेनम लगाया गया है।
विज्ञापन

पैलावर निवासी रोविंद सिंह (25) खेती किसानी करते हैं। शनिवार सुबह 9 बजे वह खेत में खाद डालने के लिए कमरे में रखी बोरी उठाने गए थे। बोरी उठाने के दौरान उनके हाथ में सांप ने डस लिया। इसपर परिजन उसे इलाज के लिए राजपुर सीएचसी ले गए। उनके साथ गए बैना निवासी पूर्व प्रधान आशाराम ने इलाज में देरी होने पर जिलाधिकारी से फोन कर शिकायत की। आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मरीज की हालत सामान्य देखने के बाद एंटी वेनम लगाने से इनकार कर दिया।
दोबारा बोलने पर डॉक्टर सांप का वीडियो दिखाने के बाद एंटी वेनम लगाने की बात कहने लगे। ऐसे में वह पीड़ित का इलाज करवाता कि डॉक्टर को दिखाने के लिए सांप का वीडियो बनाकर लाता। मामले में जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. एके सिंह मरीज का तुरंत इलाज करवाए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ के दखल के बाद डॉक्टर ने मरीज को एंटी वेनम की डोज देने के बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया मगर परिजन उसे घर ले गए। वहीं मामले को लेकर डॉ. प्रियंक तिवारी ने बताया कि उन्होंने मरीज को एंटी वेनम देने से मना नहीं किया गया था। उसका इलाज किया गया। परिजन की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें