फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को 70वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में अफसरों की लापरवाही अब जिले की साख पर भारी पड़ रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और है जिसके कारण जनवरी माह की रैंकिंग में मामूली सुधार के बाद जिला प्रदेश में 70वें स्थान पर पहुंचा। दिसंबर में जिला 73वें स्थान पर था। जनवरी में जनपद को 84.29 फीसदी अंक हासिल हुए। जनवरी में जिले से 13,188 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 5,983 का फीडबैक लिया गया। इसमें 2,434 शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाए गए जबकि केवल 3,549 शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे। 117 शिकायतें समय पर निस्तारित न होने से डिफॉल्टर श्रेणी में चली गईं। इसी लापरवाही के चलते जिले को 140 अंकों में से केवल 118 अंक मिले। (ब्यूरो)
विज्ञापन


घाटमपुर तहसील ने हासिल किया प्रथम स्थान

घाटमपुर तहसील ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रशासन के लिए एक नज़ीर पेश की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि अफसर गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें