फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में आठ और नौ अगस्त को होगी जिला एथलेटिक्स मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में आठ और नौ अगस्त को जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन और आईआईटी कानपुर के सहयोग से होगा। प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के आधार पर आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-16, अंडर-20, महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


मीट में 100, 200, 400, 800, 1000, 1500, 3000 व 5000 मीटर दौड़, 100/110 मीटर बाधा दौड़, 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट (केवल पुरुष), शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो तथा हैमर थ्रो जैसी विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। हैमर थ्रो केवल अंडर-20 व महिला-पुरुष वर्ग के लिए होगा, जबकि 4×100 मीटर रिले में केवल टीम एंट्री स्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व एक छायाप्रति के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति सत्यापन के लिए लानी होगी। ऑनलाइन प्रविष्टियां पांच अगस्त को रात 11:59 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें