कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में बीटेक प्रवेश को लेकर ऑनस्पॉट काउंसलिंग भी कराई जाएगी। पांच राउंड काउंसलिंग के बाद ऑफलाइन ऑन कैंपस और स्पॉट काउंसलिंग भी होगी। पहली राउंड काउंसलिंग 6 अगस्त और दूसरी काउंसलिंग 13 अगस्त को होगी। अगस्त के तीसरे सप्ताह से कक्षाओं के संचालन की तैयारी है।
एचबीटीयू में जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में अभी दूसरे चरण की चौथे चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है। अब 30 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी उपलब्ध होगी, जिसके आधार पर पांचवें राउंड काउंसलिंग की शुरुआत हो जाएगी। डीएन एकेडमिक्स प्रो. वंदना कौशिक ने कहा कि खाली सीटों के आधार पर ऑन स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। सभी काउंसलिंग के बाद ही दाखिलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।