फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। राजेंद्रा चौराहे के निकट ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी अनिल (22) पुत्र कमल व उसका चचेरा भाई प्रांशू (24) पुत्र शिवप्रसाद शुक्रवार की रात रायपुर से बाइक से वापस घर आ रहे थे।
राजेंद्रा चौराहे के निकट ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्यवाही की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें