फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धूप निकलने से चढ़ा दिन का पारा, उमस ने किया परेशान

Mon, 04 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। धूप निकलने से रविवार को दिन का पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। इससे उमस रही। शनिवार रात का तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

कुछ दिनों ने आसमान में हल्के बादल रहने से तापमान में हर दिन बदलाव हो रहा है। रात का पारा चढ़ने से उमस भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने उमस की संभावना पहले ही जताई थी। शनिवार की रात में तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की रात में पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसकी तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। इससे उमस रही। रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
रविवार दिन में बादलों के बीच चटख धूप निकली। इससे मौसम गर्म रहा। शनिवार को दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम जरूर रहा लेकिन उमस ने परेशान किया। इधर दक्षिण पूर्व दिशा से 8.2 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डाॅ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। बादल छाए रहने के साथ ही अब दो दिन तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें