फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व फौजी की मौत

Mon, 04 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर में रविवार शाम झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय बाइक सवार पूर्व फौजी की बाइक में टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वह बाईपास स्थित बिजली उपकेंद्र में गार्ड की ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुखरायां वार्ड नंबर - 17 निवासी मानसिंह उर्फ मुंशीलाल (60) पूर्व फौजी थे। वह पुखरायां बाईपास स्थित 132 केवी बिजली घर में गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार शाम लगभग तीन बजे वह बाइक से बिजलीघर ड्यूटी जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर नगरपालिका रोड के मोड़ के पास भोगनीपुर से कानपुर की ओर जा रहे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मुंशीलाल की पत्नी गीता देवी को दुर्घटना की जानकारी हुई घर कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र बब्लू व राजू और एक पुत्री हिमांशी हैं तीनों की शादी हो चुकी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण रोड पर डायवर्जन किया गया है। बाइक सवार जा रहा था तभी डायवर्जन से टैंकर आ गया और दुर्घटना हो गई। पुखरायां चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टैंकर को कब्जे में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें