फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 06 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी से कानपुर की ओर जा रही जनसाधारण सुपर फास्ट ट्रेन में शुक्रवार को एक यात्री की हालत बिगड़ गई। ट्रेन को पुखरायां स्टेशन पर रोक कर यात्री को पुखरायां सीएचसी भेजा गया। जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर वीके प्रजापति ने बताया कि रेलवे झांसी कंट्रोल रूम से सूचना मिली की ट्रेन नंबर 22584 जन साधारण सुपर फास्ट ट्रेन में एक युवक के बीमार होने पर हालत बिगड़ गई है। इस पर ट्रेन को पुखरायां स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ सिपाही हरपाल सिंह ने ट्रेन में सफर कर रहे जिला फतेहपुर थाना गाजीपुर के सिमौर निवासी गुलाब सिंह (30) पुत्र छोटे को एंबुलेंस से सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुलाब सिंह के साथ सफर कर रहे उसके गांव के लवकुश ने बताया कि गुलाब मुंबई में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। वह कुछ दिन से बीमार थे। हालत बिगड़ने पर ही उन्हें घर छोड़ने के लिए जा रहा था। झांसी स्टेशन से निकलते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों सूचना दी गई है। शव को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें