अंध विश्वास में फंसे अभिभावक
छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना के बाद छात्राओं के अभिभावक अंधविश्वास में उलझ गए हैं। कुछ छात्राओं ने अचानक कुछ दिखने और हालत बिगड़ने की बात बताई थी। जिसके बाद मंगलवार को अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा।
जिन छात्राओं की हालत बिगड़ी, उनके परिजन गांव व दूसरे स्थानों पर तांत्रिकों से झाड़-फूंक करा रहे हैं। अभिभावक शिवचरन, श्रीपत, वीरेंद्र, आनंद आदि का कहना है कि छात्राओं के रोने और तेज आवाज से चीखने से वह परेशान हैं।
परिजन झाड़-फूंक का ले रहे सहारा
कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में मिड-डे-मील भोजन के दौरान 15 छात्राओं की हालत बिगड़ने की घटना के बाद से छात्र-छात्राओं में दहशत है। बच्चों के अभिभावक इसे तंत्र-मंत्र व ऊपरी चक्कर मान रहे हैं। यही वजह है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद परिजन छात्राओं की तांत्रिकों से झाड़-फूंक करा रहे हैं, जिससे विद्यालय में सन्नाटा पसरा है।