फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर में नंबरों की बारिश

Sat, 07 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल में पास होने की खुशी मनाते स्टूडेंट। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। सीआईएससीई में 10वीं और 12वीं में अबकी कंप्यूटर विषय में नंबरों की बरसात हुई है, जबकि केमिस्ट्री, मैथ और फिजिक्स में 100 में से 100 नंबर पाने वाले कम ही हैं। ज्यादातर स्टूडेंटों को इन विषयों में 97-98 अंक ही मिले हैं। मेधावियों में भी कुछ ही हैं जिन्हें 100 में 100 अंक मिले हैं। बोर्ड की नार्थ कोआर्डिनेटर वनीता मेहरोत्रा का कहना है कि केमिस्ट्री का पेपर टफ होने से विषय में नंबर कम मिले हैं। स्टूडेंटों का कहना है कि मैथ और फिजिक्स में भी नंबर बहुत मिले हैं। मार्किंग टफ होने से नंबर कम मिले हैं। स्टूडेंटों का कहना है कि रिजल्ट जल्दी निकालना भी एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन

12वीं में सिटी टॉपर रहे डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर के शुभम पतारी को मैथ, केमिस्ट्री और कंप्‍यूटर में 100 नंबर मिले हैं। जयपुरिया के कुशाग्र अग्रवाल को मैथ और कम्प्यूटर में 100 नंबर मिले हैं। स्वराज इंडिया की पर्णिका झुनझुनवाला को मैथ में 100 नंबर मिले हैं। जयपुरिया की बिंदा खेड़ा को कम्प्यूटर में 100, अनुष्का दीक्षित को मैथ में 100 मिले हैं। अमन सिंघल को केमिस्ट्री में 100 मिले हैं।
इसी स्कूल की वर्तिका गुप्ता और हर्षित शर्मा को फिजिक्स में 100 नंबर मिले हैं।  उधर, 10वीं में मर्सी मेमोरियल में कंप्यूटर साइंस में दीपाली अग्रवाल, मनाली बिस्वास, दिव्यांशी गुप्ता, अंशिका खेतान, शुभांगी तिवारी, वैश्नवी गुप्ता और श्रेया मित्तल को 100 नंबर मिले हैं। महाराणा प्रताप की पायल खत्री को कंप्यूटर साइंस में 100 नंबर मिले हैं। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के मुद्रांकित गुप्ता को हिंदुस्तानी म्यूजिक में 100 नंबर मिले हैं। जयपुरिया के सारांश श्रीवास्तव को मैथ में 100 नंबर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें