फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शारदा विश्वविद्यालय आगरा के स्पोर्ट्स मैदान पर 15 से 17 नवंबर तक हुई अंतर जिलास्तरीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कानपुर ने लखनऊ को 65 रनों से हराया। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की ओर से हुई प्रतियोगिता में आगरा, बांदा, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में कानपुर अंध विद्यालय नेहरूनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लीग मैच में कानपुर ने आगरा को 15 रन से और बांदा को 29 रन से हराया। वहीं सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर को तीन रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सोमवार को हुए फाइनल मैच कानपुर की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन बनाए। इसमें गोकुल कुमार ने 128, कप्तान हरिओम शुक्ला ने 24 और मयंक कुशवाहा ने 14 रन बनाए। वहीं लखनऊ की पूरी टीम 12.4 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज गोकुल कुमार को चुना गया। मंगलवार को शहर लौटने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों, कोच सुनील कुमार शर्मा और सहयोगी कोच अजय गुप्ता को बधाई दी। कोच ने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों के राज्यस्तरीय नागेश ट्रॉफी में चयनित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें