फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार करोड़ रुपये से होगा शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार की ओर से 14 जिलों की नगर पंचायत, नगर पालिकाओं को दीनदयाल उपाध्याय योजना में शामिल किया गया है। इसमें जिले की नगर पालिका इटावा भी शामिल है। योजना के तहत पालिका में विभिन्न कार्यों के विकास के लिए चार करोड़ का बजट जारी हुआ है। इससे सड़क, लाइट वाटर कूलर सहित कई छोटे मार्गों को मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से आदर्श नगर पंचायतों के विकास के लिए प्रदेश की 14 नगर निकायों को ग्रांट जारी की गई है। नगर पालिका परिषद के लिए चार करोड़ रुपये की ग्रांट स्वीकृत हुई है। नगर पालिका में 2.25 करोड़ रुपये से शहर के टिक्सी मंदिर से सुमेर सिंह किला और हनुमान घाट तक मॉडल सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर लाइटिंग के साथ ही वाटर कूलर और बैठने के लिए बेंच भी बनवाई जाएगी। शेष राशि से गलियों की सड़कें व नाली-खड़ंजों आदि का निर्माण कराया जाएगा।
शासन की ओर से नगर पालिका इटावा को दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किया गया है। इसमें मॉडल सड़क के साथ-साथ कई अन्य सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। जल्द ही विकास कार्यों की रूपरेखा बनाकर कामों को शुरू करवाया जाएगा। प्रथम किश्त के रूप में दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें