फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चे के पिता ने शिक्षक को जमकर पीटा, स्कूल में उठक-बैठक कराने से था नाराज, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षक को पीटते आरोपी लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्कूल में बच्चे से उठक-बैठक कराने से नाराज पिता ने साथियों संग मिलकर प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षक को पीट दिया। पूरी घटना प्रिंसिपल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

हनुमंत विहार के नौबस्ता में साउथ सिटी मॉडल स्कूल है। इलाके के ही रहने वाले आकाश का बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को सजा के तौर पर उठक बैठक कराई। अभिभावक का कहना था कि बच्चे से पचास से ज्यादा उठक बैठक कराई, जिससे उसके पैरों में सूजन आ गई।
प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
बेटे की हालत देखकर गुस्साए पिता ने अपने 6-7 दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल ऑफिस में शिक्षक को जमकर पीटा। स्कूल के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने शिक्षक को बचाया और हनुमंत विहार थाने पर सूचना दी। एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें