फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत: पिता की गोद में तड़पता रहा मासूम, डॉक्टरों ने नहीं लगाया रेबीज का टीका

Sun, 03 Dec 2023 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. एसपी सिंह का कहना है प्रचलित वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिता की गोद में बेटा नैतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले के सैफई में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। बच्चे को 20 दिन पहले कुत्ते ने काटा था। इससे पहले पिता का बच्चे को गोंद में लेकर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जो सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर का था। वीडियो के साथ वायरल संदेश में दावा किया जा रहा था कि उक्त व्यक्ति अपने बेटे को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था, लेकिन उसे डॉक्टरों और स्टॉफ ने टरका दिया।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से लौटते समय ही बालक ने दम तोड़ दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला की टीम से बात करते हुए फफकते हुए पिता ने बताया कि 21 दिन पहले कुत्ते ने बेटे को काट लिया था। डर की वजह से उसने घर में किसी को नहीं बताया नहीं। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए थे।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उसके साथ वहीं उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। 21 दिन पहले गाजियाबाद में ही उसके आठ वर्षीय बेटे नैतिक को कुत्ते ने काट लिया था। बेटे ने डर की वजह से घर पर नहीं बताया। 

गुरुवार को नैतिक की थोड़ी तबियत खराब लगी तो सोचा गांव घुमा लाएं। गुरुवार को रात में ही हम लोग घर आए थे। रविवार को कृपाल सिंह ने अमर उजाला की टीम से बात करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर बेटे की हालत बिगड़ गई थी। पूछने पर उसने कुत्ते काटने की बात बताई। इसी बीच उसके मुंह से झाग आने लगा। इस पर उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां ओपीडी की पुरानी बिल्डिंग पांच नंबर फ्लोर पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया था। वह काफी देर तक बच्चे को लेकर वहीं बैठा रहा, लेकिन इलाज नहीं मिला। इस पर उसे घर लाने लगा था। इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इसमें यह दूसरे नंबर का था। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि प्रचलित वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच कराकार कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रभात सिंह ने बताया कि वह किसी निजी काम से बाहर आए हुए हैं। उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है, अगर भर्ती के दौरान किसी ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें