इसके बावजूद दो दिसंबर देर शाम लगभग 7:10 बजे बब्बर शेर केसरी ने दम तोड़ दिया। इटावा सफारी पार्क के प्रभारी निदेशक डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया बब्बर शेर केसरी का शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। उधर, सफारी में शेर की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करके सफारी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।