फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन सीईओ पर हो सकती कार्रवाई

Sat, 07 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट मैरी स्कूल कैंट मेें हरे पेड़ काटने के आरोप झूठे निकलने के बाद कैंट बोर्ड के अधिकारियों की साख पर बट्टा लगा है। बोर्ड के सदस्य कर्नल आनंद का कहना है कि यदि एफआईआर दर्ज कराने के लिए गलत तथ्य दिए गए तो तत्कालीन सीईओ पर विभागीय कार्रवाई भी संभव है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पेड़ काटने के फर्जी फोटोग्राफ कैंट थानाध्यक्ष को देकर एफआईआर कराई गई। शुक्रवार को कैंट बोर्ड की कार्यवाहक सीईओ विभा शर्मा कानपुर आईं। इस मामले की जांच रक्षा संपदा स्तर से भी हो रही है। विभा शर्मा रक्षा संपदा लखनऊ में अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद सेंट मैरी स्कूल के खिलाफ गलत कानूनी कार्रवाई का तथ्य उजागर हो गया है। इसे लेकर शुक्रवार को कैंट बोर्ड में खलबली मची रही। मामले की सूचना कार्यवाहक सीईओ विभा शर्मा को भी दी गई थी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि प्रकरण को संज्ञान में लिया           गया है।  स्कूल की तरफ से बताया गया  कि  कैंट बोर्ड के सीईओ दस मई को कार्यभार संभालेंगे।
नए सीईओ और एसएसपी से मिलकर एफआईआर निरस्त कराने की मांग की जाएगी। अब सवाल उठता है कि जिस पेड़ के काटने का फोटोग्राफ पुलिस को दिया गया, वह कहां का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें