फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के शुभम ने यूपी टॉप किया

Sat, 07 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी टॉपर शुभम अपनी मां नीता और पिता सुधीर रंजन के साथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के रिजल्ट घोषित कर दिए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर के कक्षा 12 (साइंस ग्रुप) के स्टूडेंट शुभम पसारी ने 99 फीसदी मार्क्स हासिल करके यूपी टॉप किया है। शुभम को केमिस्ट्री और मैथ में 100-100 मार्क्स मिले हैं। यह पहला मौका है, जब शहर के किसी स्टूडेंट ने सीआईएससीई की परीक्षा में 99 फीसदी मार्क्स हासिल करके यूपी टॉप किया है।
विज्ञापन

ज्यादातर स्कूलोें का रिजल्ट 100 फीसदी बताया गया है। फर्स्ट डिवीजन पास होने वाले स्टूडेंटों की संख्या अच्छी है। इंटरमीडिएट में 99 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाले शुभम पसारी ने शहर का मान बढ़ाया है। शुभम ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में 142 मार्क्स हासिल किए हैं। अब वह 22 मई को ज्वाइंट एंट्रेेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस का पेपर देंगे। केजी से कक्षा 12वीं तक डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर में पढ़ाई करने वाले शुभम पसारी का इरादा आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री कोर्स की पढ़ाई करने का है। बेहतरीन मार्क्स का श्रेय शुभम ने शिक्षकों को दिया और कहा कि हर समस्या का समाधान कराया गया। नतीजा है कि टफ मार्किंग के बाद भी बेहतरीन मार्क्स मिले हैं।
विज्ञापन

पर्सनल प्रोफाइल

d नाम- शुभम पसारी
d जन्म तिथि- 30 सितंबर 1998
d हाईस्कूल- 96 फीसदी
d इंटरमीडिएट-99 फीसदी
d जेईई मेन- 142 मार्क्स
d पसंदीदा सब्जेक्ट- फिजिक्स
d पसंद- क्रिकेट देखना, खेलना और खाने में कुछ भी पसंद।
d पिता- सुधीर पसारी (बिजनेस मैन), मां नीता (हाउस वाइफ) और बहन सुरभि (वोडाफोन कानपुर में जॉब)  
d लक्ष्य- जेईई एडवांस क्रैक करके आईआईटी में एडमिशन लेना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें