मृतका ज्योति मिश्रा
- फोटो : amar ujala
इस तरह ज्योति की हुई थी मौत, उठे थे सवाल
ज्योति एक कंसल्टेंसी कंपनी में काम करती थीं। वह 25 अक्तूबर 2021 को दफ्तर गई थीं। शाम को दफ्तर से निकलने के बाद वापस नहीं पहुंची थीं। दूसरे दिन भाभा नगर के पास रेलवे ट्रैक किनारे ज्योति का अधजला शव मिला था। शव के पास एक बैग व मोबाइल भी मिला था। एक बोतल भी मिली थी। पुलिस ने जांच के बाद ज्योति के खुदकुशी करने का दावा किया था। इस पर सवाल उठे थे, जो आज भी अनसुलझे हैं। पुलिस ने खुदकुशी तो बता दी थी, लेकिन यह बता नहीं पाई थी कि ज्योति ने ज्वलनशील पदार्थ कहां से खरीदा था। खुदकुशी की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बताया था, उससे संबंधित कुछ खास साक्ष्य भी नहीं थे।