फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली के पोल से टकराकर कार पलटी, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। डिभोली मोड़ पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वाहन में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आईं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नील देवता निवासी आकाश (22), अभिषेक (18) और लवकुश कार से चकरनगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव के घर किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में डिभोली मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
चकरनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद से डिभोली मोड़ की खतरनाक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस मोड़ पर उचित चेतावनी संकेत और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें