स्कूटी को घसीटता ले गया कार चालक
हादसे में दोनों स्कूटी से गिरकर घायल हो गई, जबकि स्कूटी कार की बोनट में फंस गया। भागने के चक्कर में कार चालक स्कूटी को घसिटता लेकर चला गया। इधर स्कूटी से चिंगारी निकलता देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ ही उसका पीछा शुरू किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
इस बीच हरकत में आई गोविंदनगर पुलिस ने चालवा चौराहे पर घेराबंदी कर उसे रोक दिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर फजलगंज पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि हादसे के बाद भीड़ ने गाली-गलौज करते हुए आरोपी को पीटने का भी प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस फोर्स होने के चलते भीड़ के चंगुल से बचा लिया गया।
थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल छात्राओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।